रांची, जुलाई 16 -- खूंटी, संवाददाता। खूंटी में प्रस्तावित श्री श्री अकादमी के निर्माण कार्य का शुभारंभ भूमि पूजन के साथ हुआ। वैदिक मंत्रोच्चार और धार्मिक अनुष्ठानों के बीच आयोजित समारोह में विद्यालय के निर्माण एवं संचालन की औपचारिक शुरुआत की गई। यह विद्यालय श्री श्री रविशंकर विद्या मंदिर (एसएसआरवीएम) के मार्गदर्शन में संचालित होगा और विद्यार्थियों को आधुनिक शिक्षा के साथ भारतीय संस्कृति एवं मानवीय मूल्यों पर आधारित शिक्षा प्रदान करेगा। समारोह की शुरुआत गुरु पूजन से हुई। वैदिक विधि-विधान के साथ पंडित पी.एन. सिंह, उज्ज्वल भास्कर एवं डॉ जुथिका बनर्जी डेविड ने पूजा-अर्चना संपन्न कराई। इसके बाद एसएसआरवीएम के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी रवि प्रकाश ने भूमि पूजन कराया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि श्री श्री अकादमी का उद्देश्य विद्यार्थियों के सर्वांग...