रांची, मार्च 5 -- खूंटी, संवाददाता। जिलेभर में बुधवार को रंगों का पर्व होली हर्षोल्लास, उत्साह और शांतिपूर्ण माहौल में मनाया गया। शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक लोगों ने एक-दूसरे को रंग और अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। होली के अवसर पर लोगों ने अपने आराध्य देवताओं और कुलदेवताओं की पूजा-अर्चना कर त्योहार की शुरुआत की। सुबह मंदिरों में जाकर भगवान के चरणों में रंग अर्पित किया गया तथा होलिका दहन की राख लगाकर लोगों ने होली खेलनी शुरू की। होली के अवसर पर आम से लेकर खास तक सभी ने जमकर रंगों का आनंद लिया। अधिकारी हों या आम नागरिक, सभी ने आपसी मतभेद भुलाकर एक-दूसरे को रंग लगाकर पर्व की बधाई दी। चौक-चौराहों और गली-मोहल्लों में दिनभर होली की रौनक रही। बच्चे सुबह से ही रंग-बिरंगी पिचकारी और मुखौटे लेकर एक-दूसरे को रंग लगाने में जुटे रहे। कई ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.