रांची, अप्रैल 7 -- खूंटी, संवाददाता। विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर मंगलवार को सदर अस्पताल, खूंटी के रक्त केंद्र के तत्वावधान में मातृ एवं शिशु अस्पताल परिसर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ सिविल सर्जन डॉ. ललित रंजन पाठक ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर उन्होंने रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि रक्तदान को महादान की श्रेणी में रखा गया है और प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को जरूरत पड़ने पर इस पुनीत कार्य में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। सिविल सर्जन ने उपस्थित स्वास्थ्यकर्मियों को संबोधित करते हुए मरीजों की सेवा में समर्पण और संवेदनशीलता के साथ कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा चलाई जा रही स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना हम सभी की जिम्मेदारी है, ताकि ग्रामीण क्षे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.