रांची, जनवरी 19 -- खूंटी, संवाददाता। अंजुमन इस्लामिया खूंटी के तत्वावधान में आज़ाद रोड स्थित अंजुमन बिल्डिंग में सोमवार को रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस शिविर में कुल 26 लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानवता की मिसाल पेश की। शिविर के आयोजन में अल मदद कमेटी का विशेष सहयोग रहा, जिससे कार्यक्रम को सुचारू रूप से संपन्न कराया जा सका। रक्तदान शिविर में सदर अस्पताल खूंटी के ब्लड बैंक की टीम ने उपाधीक्षक डॉ आनंद किशोर उरांव की उपस्थिति में सभी आवश्यक चिकित्सकीय जांच के बाद सुरक्षित रूप से रक्त संग्रह किया। रक्तदाताओं की स्वास्थ्य जांच, स्वच्छता और सुरक्षा मानकों का विशेष ध्यान रखा गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अंजुमन इस्लामिया खूंटी के सदर मो. शमशाद अंसारी ने कहा कि रक्तदान से जरूरतमंदों की जान बचाई जा सकती है। उन्होंने कहा कि निय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.