रांची, जून 23 -- खूंटी, संवाददाता। पर्यटन, कला-संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग, झारखंड सरकार के निर्देश पर जिला खेल विभाग खूंटी द्वारा मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ उपायुक्त मो. जावेद हुसैन ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। एक दिवसीय प्रतियोगिता के तहत मैराथन, साइकिलिंग, हॉकी एवं तीरंदाजी जैसी खेल गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिसमें जिले के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में खिलाड़ियों ने भाग लिया। इस अवसर पर जिला परिषद अध्यक्ष मसीह गुड़िया एवं उप विकास आयुक्त प्रवीण कुमार प्रकाश भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला खेल पदाधिकारी राजेश कुमार चौधरी ने ओलंपिक दिवस के महत्व और आयोजित प्रतियोगिताओं की जानकारी दी। उपायुक्त मो. जावेद हुसैन ने खि...