रांची, जुलाई 25 -- खूंटी, संवाददाता। जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा), खूंटी के तत्वावधान में शनिवार को आयोजित मासिक लोक अदालत में 51 मामलों का आपसी सहमति से निपटारा किया गया। विभिन्न मामलों में कुल 45 लाख 44 हजार 49 रुपये का सेटलमेंट हुआ। लोक अदालत का आयोजन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह डालसा अध्यक्ष रसिकेश कुमार की अध्यक्षता में किया गया। लोक अदालत के दौरान मोटर दुर्घटना दावा (एमएसीटी) के एक मामले में दावाकर्ता को 44 लाख 93 हजार 649 रुपये का मुआवजा चेक प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश रसिकेश कुमार ने प्रदान किया। लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन के लिए पांच बेंचों का गठन किया गया था। यह भी पढ़ें- पाकुड़ व्यवहार न्यायालय में मासिक लोक अदालत संपन्न इन बेंचों में परिवार न्यायालय, दीवानी एवं फौजदारी अपील, मोटर दुर्घटना दावा, सीजेएम, एसडीज...