रांची, अप्रैल 10 -- खूंटी, संवाददाता। खूंटी थाना क्षेत्र में मोटरसाइकिल चोरी के एक मामले का पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से चोरी की गई स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की है। खूंटी के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी वरुण रजक ने शनिवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि 6 अप्रैल की रात झोपड़ी मार्केट, खूंटी से एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल चोरी हो गई थी। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एक विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया। छापेमारी दल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पतरा मैदान इलाके में छापेमारी की, जहां से तीनों आरोपियों को चोरी की मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। बरामद मोटरसाइकिल का नंबर जेएच 01 एफआर 7794 है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान 23 वर्षीय सोनू राम, 23 वर्षीय बजरंग कुमार और 19 ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.