रांची, मार्च 17 -- खूंटी, संवाददाता। केंद्रीय रामनवमी महासमिति की सोमवार देर शाम खूंटी क्लब परिसर में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक में रामनवमी का त्योहार धूमधाम से मनाने एवं अन्य आवश्यक तैयारियों के संबंध में गहन विचार-विमर्श किया गया। बैठक की अध्यक्षता महासमिति के अध्यक्ष अनूप साहू ने की, जबकि संचालन महामंत्री जीतेंद्र कश्यप ने किया। करीब एक घंटे तक चली बैठक में उपस्थित सदस्यों की राय लेकर सर्वसम्मति से इस वर्ष रामनवमी के अवसर पर निकलने वाली शोभायात्रा के रूट में बदलाव किया गया है। साथ ही बदले रूट की जानकारी जिला प्रशासन को भी दे दिया गया है। महासमिति के अनुसार नए रूट पर शोभायात्रा की शुरुआत नेताजी चौक से प्रारंभ होकर डीएवी रोड, डाकबंगला रोड होते हुए भगत सिंह चौक पहुंचेगी। इसके बाद जुलूस मेन रोड से होते हुए पुनः नेताजी चौक लौटेगी और ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.