खूंटी में पेट्रोल-डीजल को लेकर अफवाहों का बाजार गर्म, घबराहट में खरीदारी बढ़ी
रांची, मई 15 -- खूंटी, संवाददाता। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जारी युद्ध की तपिश अब झारखंड के खूंटी जिले में भी महसूस की जाने लगी है। पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों में संभावित बढ़ोतरी और आपूर्ति बाधित होने की आशंका ने आम लोगों में बेचैनी बढ़ा दी है। हालात ऐसे बन गए हैं कि जिले के कई पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल-डीजल की राशनिंग शुरू कर दी गई है। तेल की कमी की आशंका और लगातार फैल रही अफवाहों के कारण लोग जरूरत से अधिक पेट्रोल-डीजल खरीदकर स्टॉक करने में जुटे हैं। पहले जहां आम उपभोक्ता 100 से 200 रुपये का पेट्रोल भरवाते थे, वहीं अब लोग अधिक मात्रा में तेल खरीद रहे हैं। इसी घबराहट भरी खरीदारी के कारण पेट्रोल पंप संचालकों को सीमित मात्रा में तेल देने का फैसला लेना पड़ा है. यह भी पढ़ें- किशनगंज : पेट्रोल-डीजल महंगा होते ही किशनगंज के पेट्रोल पंपों पर बढ़ी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.