रांची, मई 21 -- खूंटी, संवाददाता। खूंटी के नवपदस्थापित अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) मंगल सिंह जामुदा ने गुरुवार को पदभार ग्रहण किया। वर्ष 2013 बैच के पुलिस पदाधिकारी मंगल सिंह जामुदा इससे पूर्व एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) में कार्यरत थे। मूल रूप से पश्चिमी सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर निवासी मंगल सिंह जामुदा ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा-दीक्षा वहीं से पूरी की है। पुलिस सेवा में आने से पहले वे रेलवे विभाग में भी कार्य कर चुके हैं। पदभार ग्रहण करने के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए एसडीपीओ मंगल सिंह जामुदा ने कहा कि खूंटी में अपराध नियंत्रण और विधि-व्यवस्था बनाए रखना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। यह भी पढ़ें- मंगल सिंह जामूदा खूंटी एसडीपीओ और विजय कुमार सिंह तोरपा एसडीपीओ उन्होंने कहा कि आम जनता और पुलिस प्रशासन के सहयोग से क्षेत्र में शांति एव...