रांची, मार्च 21 -- खूंटी, संवाददाता। जिला मुख्यालय खूंटी सहित आसपास के गांवों में शनिवार को प्रकृति महापर्व सरहुल हर्षोल्लास और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाया गया। इस अवसर पर गांवों के पाहन और सरना धर्म गुरुओं की अगुवाई में सरना स्थलों पर भगवान सिङबोंगा की पूजा-अर्चना की गई। साथ ही पूर्वजों को याद कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की गई। सुबह पाहनों द्वारा घड़ों में रखे सगुन जल का अवलोकन किया गया, जिसके आधार पर मध्यम वर्षा और अच्छी फसल होने की भविष्यवाणी की गई। इस घोषणा से किसानों में उत्साह का माहौल देखने को मिला। कचहरी मैदान में जुटे सरना धर्मावलंबी, हुआ सांस्कृतिक आयोजन:पूजा के बाद विभिन्न गांवों से सरना धर्मावलंबी पारंपरिक वेशभूषा में सखुआ फूल, अरवा चावल, जल और सरना झंडों के साथ कचहरी मैदान के समीप एकत्रित हुए। यहां रं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.