रांची, मार्च 17 -- खूंटी, संवाददाता। रामनवमी के अवसर पर मंगलवार को खूंटी में मंगलवारी जुलूस पूरे उत्साह और भक्ति भाव के साथ निकाला गया। जुलूस में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और शहर का माहौल पूरी तरह भक्तिमय हो गया। विभिन्न अखाड़ों के खिलाड़ी पारंपरिक गाजे-बाजे, अस्त्र-शस्त्र और महावीरी झंडों के साथ जुलूस में शामिल हुए तथा आकर्षक करतबों का प्रदर्शन किया। केंद्रीय रामनवमी महासमिति के तत्वावधान में निकाले गए इस जुलूस का नेतृत्व समिति के पदाधिकारियों ने किया। जुलूस शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए निर्धारित स्थलों तक पहुंचा, जहां जगह-जगह श्रद्धालुओं ने स्वागत किया।जुलूस में शामिल अखाड़ों के खिलाड़ियों ने तलवारबाजी, लाठी और अन्य पारंपरिक हथियारों के साथ हैरतअंगेज प्रदर्शन कर लोगों का मन मोह लिया। इस दौरान बड़ी संख्या में महिला और पुर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.