खूंटी में दिशा बैठक की तैयारी तेज, डीसी ने की विभागों की समीक्षा
रांची, अप्रैल 28 -- खूंटी, संवाददाता। 9 मई को प्रस्तावित जिला विकास समन्वय एवं अनुश्रवण समिति (दिशा) की बैठक को लेकर प्रशासनिक तैयारी तेज हो गई है। इसी क्रम में उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया ने मंगलवार को समाहरणालय सभागार में समीक्षा बैठक कर विभिन्न विभागों के कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। यह दिशा बैठक कालीचरण मुंडा की अध्यक्षता में आयोजित की जाएगी। समीक्षा के दौरान उपायुक्त ने 22 दिसंबर को हुई पिछली दिशा बैठक में लिए गए निर्णयों के अनुपालन की विभागवार स्थिति की गहन समीक्षा की। जिन विभागों ने अब तक निर्देशों का पालन नहीं किया है और कोई ठोस कारण भी प्रस्तुत नहीं किया है, उन पर नाराजगी जताते हुए उपायुक्त ने अविलंब शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करने का सख्त निर्देश दिया। यह भी पढ़ें- समीक्षा बैठक में विभागवार ससमय व गुणवत्ता पूर्ण ढंग से का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.