खूंटी में दर्दनाक हादसा! साइकिल-मोटरसाइकिल की टक्कर में 3 की मौत
नई दिल्ली, जुलाई 11 -- झारखंड के खूंटी जिले में दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहां तेज रफ्तार मोटरसाइकिल की टक्कर से साइकिल सवार समेत तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह हादसा शुक्रवार शाम अड़की थाना क्षेत्र में जेनाडीह गांव के पास सिंदरी-डोरिया मार्ग पर हुआ। हादसे के समय मोटरसाइकिल पर चालक समेत तीन लोग सवार थे।पीछे से मारी टक्कर इस मामले की जानकारी देते हुए अड़की थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने कहा कि मोटरसाइकिल से नियंत्रण हटने के कारण चालक ने साइकिल को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे चारों व्यक्ति सड़क पर गिर गए। उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान साइकिल सवार पूर्ण मुंडा (47), मोटरसाइकिल चालक अमृत पातर (25) और मोटरसाइकिल पर पीछे बैठे आयुष पातर (17) के रूप में हुई है, जबकि उनका दोस्त सुनील पातर (25) रांची स्थित राजें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.