खूंटी, अप्रैल 3 -- झारखंड के खूटी जिले में दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां के तोरपा प्रखंड के गुफू गांव में गुरुवार को एक हृदयविदारक घटना हुई। यहां तालाब में डूबने से दो सगे भाइयों समेत तीन मासूम बच्चों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान 8 वर्षीय निमसन गुड़िया, 7 वर्षीय जैसन गुड़िया (पिता-सुमन गुड़िया) और 7 वर्षीय डेविड गुड़िया (पिता-हेरमन गुड़िया) के रूप में हुई है। तीनों बच्चे प्राथमिक विद्यालय के छात्र थे। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। जानकारी के अनुसार, गुरुवार दोपहर करीब एक बजे स्कूल से छुट्टी के बाद तीनों बच्चे घर लौटे और किताब-कॉपी रखकर खेलने निकल गए। गांव के पास स्थित खेत में खेलने के बाद वे तालाब में नहाने उतर गए। इसी दौरान गहराई का अंदाजा नहीं लगने से तीनों बच्चे डूब गए। यह भी पढ़ें- झारखंड के 14 जिलों में 4 अप्रैल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.