खूंटी, नवम्बर 6 -- झारखंड के खूंटी जिले में दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहां के कर्रा थाना क्षेत्र में गुरुवार की रात भीषण हादसा हुआ। यहां कर्रा-तोरपा मुख्य सड़क पर जोने-लुदरू मोड़ के समीप रात करीब दस बजे एक बेकाबू ट्रक ने सड़क पर खड़ी भीड़ को रौंद दिया। इस दुर्घटना में दो बच्चों समेत सात लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि एक पांच साल की बच्ची गंभीर रूप से घायल है। घायल बच्ची का सदर अस्पताल खूंटी में इलाज चल रहा है। मृतकों में एक 11 माह का बच्चा और उसकी मां भी शामिल है। घटना के बाद पूरे इलाके में चीख-पुकार मच गई।पुल तोड़कर नीचे जा गिरा प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गुरुवार रात करीब 9:30 बजे घटनास्थल के समीप एक स्कूटी दुर्घटनाग्रस्त हुई थी। स्कूटी दुर्घटना की आवाज सुनकर जोने-लुदरू मोड़ के समीप स्थित कॉलोनी के लोग राहत और बचाव के लिए घटनास्थल ...