खूंटी में जीतो नेशनल जॉब फेयर 53 युवाओं ने कराया पंजीकरण
रांची, मई 23 -- खूंटी, संवाददाता। युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और रोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से श्री पारसनाथ दिगंबर जैन मंदिर, खूंटी परिसर में शनिवार को जीतो नेशनल जॉब फेयर 3.0 का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन जैन समाज के सचिव रमेश जैन ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर सचिव रमेश जैन ने कहा कि युवाओं को सही समय पर उचित मंच उपलब्ध कराना समाज का दायित्व है। उन्होंने कहा कि जीतो संस्था इस दिशा में सराहनीय कार्य कर रही है, जिससे युवाओं को करियर निर्माण में नई दिशा मिल रही है। जॉब फेयर को लेकर क्षेत्र के युवाओं में खासा उत्साह देखा गया। आयोजन के दौरान 53 युवाओं ने अपना पंजीकरण कराया। खूंटी जीतो के जेटीआर अंकित जैन के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में युवाओं के लिए विशेष काउंसलिंग सत्र भी आयोजित किया गया। इस दौरान श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.