रांची, फरवरी 20 -- खूंटी, संवाददाता। नगर पंचायत चुनाव को लेकर खूंटी नगर क्षेत्र में शुक्रवार को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस द्वारा व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कांग्रेस अध्यक्ष रवि मिश्रा ने की, जबकि अभियान का नेतृत्व खूंटी के सांसद कालीचरण मुंडा ने किया। इस दौरान कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार मनोनीत बोदरा के समर्थन में शहर में रैली निकालकर लोगों से समर्थन मांगा गया। जनसंपर्क यात्रा की शुरुआत आज़ाद रोड से हुई, जो भगत सिंह चौक, मेन रोड खूंटी और पिपराटोली होते हुए चुनाव कार्यालय तक पहुंची। रैली के दौरान कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार के पक्ष में नारे लगाए गए। इस अवसर पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष रवि मिश्रा ने कहा कि नगर पंचायत चुनाव स्थानीय विकास का चुनाव है और कांग्रेस जनता के मुद्दों को प्राथमिकता देकर काम करने के लिए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.