खूंटी में एसआईआर के तहत दस्तावेजों का सत्यापन तेज
रांची, अगस्त 27 -- खूंटी, संवाददाता। जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त मो. जावेद हुसैन के नेतृत्व में जिले में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) का काम निर्धारित प्रक्रिया के तहत जारी है। सभी मतदान केंद्रों पर मतदाता सूची को शुद्ध, अद्यतन और त्रुटिरहित बनाने के लिए नोटिस व सुनवाई, दावा-आपत्तियों के निस्तारण और मतदाताओं के दस्तावेजों के सत्यापन की कार्रवाई की जा रही है। निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी (ईआरओ) और सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी (एईआरओ) प्राप्त दस्तावेजों की निर्धारित प्रावधानों के अनुसार जांच कर रहे हैं। सत्यापन के लिए जन्म प्रमाण-पत्र, पासपोर्ट, मैट्रिक या अन्य मान्यता प्राप्त शैक्षणिक प्रमाण-पत्र, स्थायी निवास प्रमाण-पत्र, जाति प्रमाण-पत्र और वन अधिकार प्रमाण-पत्र सहित कई दस्तावेज स्वीकार किए जा रहे हैं। सरकारी कर्मच...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.