रांची, अगस्त 8 -- खूंटी, संवाददाता। झारखंड आदिवासी महोत्सव-2026 के व्यापक प्रचार-प्रसार और आमजनों को महोत्सव से जोड़ने के उद्देश्य से शनिवार को समाहरणालय परिसर से एलईडी प्रचार रथ रवाना किया गया। उप विकास आयुक्त प्रवीण कुमार प्रकाश ने सूचना एवं जनसंपर्क इकाई, खूंटी की ओर से संचालित प्रचार रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। एलईडी प्रचार रथ जिले के सभी प्रखंडों के प्रमुख सार्वजनिक स्थलों के साथ सुदूरवर्ती ग्रामीण क्षेत्रों में भ्रमण करेगा। इस दौरान लोगों को झारखंड की समृद्ध आदिवासी संस्कृति, कला, परंपरा और विरासत के प्रति जागरूक किया जाएगा। साथ ही 9 और 10 अगस्त को रांची के मोरहाबादी मैदान में आयोजित राज्य स्तरीय झारखंड आदिवासी महोत्सव-2026 के कार्यक्रमों का सीधा प्रसारण भी रथ के माध्यम से किया जाएगा। यह भी पढ़ें- Ranchi News: दो दिवसीय झारखंड...