खूंटी में आठ किग्रा सिंगल यूज प्लास्टिक जब्त
रांची, फरवरी 17 -- खूंटी, संवाददाता। नगर पंचायत प्रशासक सृष्टि दीप्रिया मिंज के निर्देश पर मंगलवार को नगर पंचायत, एनजीटी एवं पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम द्वारा प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक के विरुद्ध शहर में विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान नगर पंचायत क्षेत्र के विभिन्न दुकानों और प्रतिष्ठानों की सघन जांच की गई। जांच के क्रम में टीम ने कुल 8 किलोग्राम प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक सामग्री जब्त की। अधिकारियों ने दुकानदारों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि भविष्य में प्रतिबंधित प्लास्टिक का उपयोग या भंडारण करते पाए जाने पर नियमानुसार जुर्माना व कानूनी कार्रवाई की जाएगी। नगर पंचायत प्रशासन ने आम नागरिकों एवं व्यापारियों से पर्यावरण संरक्षण के लिए सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग बंद कर कपड़े या अन्य पर्यावरण अनुकूल विकल्प अपनाने की अपी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.