रांची, मार्च 15 -- खूंटी, संवाददाता। खूंटी जिले में रविवार दोपहर बाद मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। करीब तीन बजे के बाद आसमान में काले और घने बादल छा गए। चार बजे तक दिन में ही रात जैसा नजारा देखने को मिला। घने बादलों के कारण सड़क पर अंधेरा पसर गया और वाहनों को हेडलाइट जलाकर चलना पड़ा, जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी हुई। कुछ ही देर बाद हल्की ओलावृष्टि के साथ तेज हवाएं चलने लगीं और झमाझम बारिश शुरू हो गई। हालांकि बारिश ज्यादा देर तक नहीं चली, लेकिन शाम छह बजे तक रुक-रुक कर बूंदाबांदी होती रही। अचानक बदले मौसम के कारण तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। दिन में जहां अधिकतम तापमान लगभग 33 डिग्री सेल्सियस था, वहीं शाम तक यह घटकर करीब 26 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। बारिश से लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली। अचानक मौसम बदलने का असर बाजारों में भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.