रांची, फरवरी 19 -- मुरहू, प्रतिनिधि। राष्ट्रीय राजमार्ग पर खूंटी-मुरहू के बीच कुंदी मोड़ से पूर्व सरना स्थल के सामने गुरुवार को लगभग ढाई बजे सड़क दुर्घटना हुई। इस हादसे में बाइक सवार रितेश अग्रवाल और उनकी दो नन्हीं बेटियां-स्विटी अग्रवाल व कृति अग्रवाल घायल हो गईं। तीनों एक ही बाइक पर सवार थे। वहीं, दूसरी बाइक पर सवार तोरपा के जरिया पंचायत के गुम्पिला गांव निवासी मनीष होरो (पिता सिप्रियन होरो) भी गंभीर रूप से घायल हो गए। बाइक पर सवार दोनों स्कूली बहनों को मामूली चोटें आई हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, रितेश कुमार अग्रवाल अपनी दो बेटियों स्विटी अग्रवाल और कृति अग्रवाल को मुरहू के हांसा गांव स्थित संत नॉर्बट स्कूल से छुट्टी के बाद अपनी बाइक पर बैठाकर घर वापस लौट रहे थे। रितेश अग्रवाल कटहल मोड़, खूंटी में रहते हैं। इसी दौरान लगभग ढ़ाई बजे क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.