खूंटी पुलिस ने 22 लाख रुपये मूल्य के 1.47 टन डोडा किया गया नष्ट
रांची, जुलाई 10 -- खूंटी, संवाददाता। मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत खूंटी पुलिस ने शुक्रवार को विभिन्न मामलों में जब्त कुल 1,477.5 किलोग्राम डोडा का विधिसम्मत विनिष्टीकरण किया। जब्त डोडा की अवैध बाजार में अनुमानित कीमत करीब 22 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई भारत सरकार की अधिसूचना, झारखंड पुलिस मुख्यालय के निर्देश तथा केंद्रीय गृह मंत्रालय की 9वीं एपेक्स एनसीओआरडी की बैठक में लिए गए निर्णयों के अनुपालन में अपर पुलिस महानिदेशक, अपराध अनुसंधान संस्थान, झारखंड के मार्गदर्शन में की गई। खूंटी पुलिस ने कहा कि जिले को नशा मुक्त बनाने के उद्देश्य से मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ आगे भी लगातार सघन अभियान चलाया जाएगा। पुलिस ने लोगों से भी अपील की है कि नशे के कारोबार से संबंधित किसी भी सूचना की जानकारी त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.