रांची, मई 8 -- खूंटी, संवाददाता। जिले में बैंक सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए खूंटी पुलिस ने पहली बार विशेष अभियान "ऑपरेशन सतर्क" चलाया। पुलिस अधीक्षक ऋषभ गर्ग के निर्देश पर जिले के सभी 55 बैंकों का सुरक्षा ऑडिट किया गया। अभियान के दौरान पुलिस टीम ने सीसीटीवी कैमरा, सुरक्षा गार्ड, अलार्म सिस्टम और संदिग्ध गतिविधियों की निगरानी व्यवस्था समेत विभिन्न सुरक्षा मानकों की जांच की। जिन बैंकों में सुरक्षा व्यवस्था में कमी पाई गई, वहां संबंधित शाखा प्रबंधकों को जल्द सुधार करने का निर्देश दिया गया। पुलिस ने बैंक प्रबंधन को सुरक्षा मानकों के प्रति सतर्क रहने और आवश्यक संसाधनों को दुरुस्त रखने की सलाह दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...