रांची, मार्च 25 -- तोरपा, प्रतिनिधि। मर्यादा पुरुषोतम भगवान श्री राम के जन्मोत्सव का महा पावन पर्व रामनवमी शुक्रवार को है। रामजन्मोत्सव को लेकर रामभक्तों में उत्साह का माहौल है। सभी पूजा की तैयारी में जोर-शोर से जुटे हैं। खूंटी व तोरपा में भी रामनवमी पूजा की विशेष तैयारी की गयी है। शहर गली मुहल्ले से लेकर मुख्य चौक महावीरी पताकों से पटा हुआ है। चौक-चौराहों पर श्रीराम और हनुमानजी के बडे बडे कटआउट लगाये गये हैं। तोरपा मेन रोड स्थित महावीर मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। मेन रोड की सड़क के दोनों ओर दर्जनों महावीरी पताका लहरा रहा है। तोरपा में पारंपरिक ढंग से रामनवमी का त्योहार घर-घर में मनाया जाएगा। झंडा पूजा कर घरों के सामने महावीरी पताका लहराया जाएगा। महानवमी को सुबह में पूजा-अर्चना का दौर चलेगा। दोपहर बाद महावीरी झंडों के साथ विशाल श...