रांची, अप्रैल 23 -- खूंटी, संवाददाता। झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) द्वारा आयोजित मैट्रिक परीक्षा में खूंटी जिले ने इस वर्ष उल्लेखनीय सुधार दर्ज किया है। राज्य स्तर पर जिला 23वें स्थान पर रहा, लेकिन पिछले वर्ष की तुलना में परिणाम में साढ़े तीन प्रतिशत से अधिक की वृद्धि हुई है। इस वर्ष जिले का कुल सफलता प्रतिशत 91.59 रहा, जो शिक्षा व्यवस्था में सुधार का संकेत है। जिले से कुल 6040 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए थे। इनमें 3224 छात्र-छात्राओं ने प्रथम श्रेणी, 2228 ने द्वितीय श्रेणी तथा 80 ने तृतीय श्रेणी प्राप्त कर सफलता हासिल की। वहीं 57 परीक्षार्थी परीक्षा में अनुपस्थित रहे। जिला शिक्षा पदाधिकारी अपरूपा पाल चौधरी ने इस उपलब्धि पर विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों को बधाई दी। यह भी पढ़ें- मैट्रिक परीक्षा में जयपाल सिंह 2 उच्च विद्यालय, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.