खूंटी जिले में नए सिरे से एनएसयूआई का होगा गठन : विनय उरांव
रांची, मई 26 -- तोरपा, प्रतिनिधि। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष विनय उरांव ने मंगलवार को खूंटी का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने छात्र हितों, संगठन विस्तार और स्थानीय समस्याओं को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा की। विनय उरांव ने जिले में संगठन को मजबूत करने और नए सिरे से गठन पर जोर दिया। मौके पर आयोजित कार्यकारिणी बैठक में संगठन की वर्तमान स्थिति, विस्तार और छात्र हितों से जुड़े मुद्दों पर गहन मंथन किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि जिले में एनएसयुआई का नए सिरे से गठन किया जाएगा, ताकि स्थानीय स्तर पर छात्रों की समस्याओं को प्रभावी ढंग से उठाया जा सके और संगठन को अधिक सक्रिय बनाया जा सके। यह भी पढ़ें- टाटा कॉलेज चाईबासा में क्लस्टर सिस्टम के विरोध में छात्रों की विशाल बैठक, आंदोलन की चेतावनी बैठक के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.