खूंटी जिले के सरकारी स्कूलों में 90 प्रतिशत पुस्तकों का वितरण पूरा
रांची, अगस्त 31 -- खूंटी, प्रतिनिधि। खूंटी जिले के सरकारी स्कूलों में करीब 90 प्रतिशत पाठ्यपुस्तकों का वितरण पूरा हो चुका है। अप्रैल माह में जिले के लगभग 75 प्रतिशत विद्यार्थियों के लिए ही पुस्तकें उपलब्ध हो सकी थीं। समय पर पुस्तकें नहीं मिलने के कारण हजारों छात्र-छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित हो रही थी। अब अधिकांश विद्यालयों में पुस्तकों की उपलब्धता सुनिश्चित कर दी गई है। जिला शिक्षा अधीक्षक सुरेश महतो ने बताया कि जिले में लगभग 90 प्रतिशत पुस्तकों का वितरण किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि राज्य स्तर से कई बार पुस्तकें विलंब से उपलब्ध होती हैं। हालांकि, जिला में पुस्तकें पहुंचते ही सभी प्रखंडों के संबंधित अधिकारियों को विद्यालयों की मांग सूची के अनुसार जल्द वितरण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। उन्होंने बताया कि कुछ विद्यालयों को अतिरिक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.