रांची, अप्रैल 23 -- तोरपा, प्रतिनिधि। तोरपा की नंदनी कुमारी ने मैट्रिक परीक्षा में 96.00 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रखंड टॉपर होने के साथ खूंटी जिले में सेकेंड टॉप किया है। संत अन्ना बालिका उच्च विद्यालय की छात्रा नंदनी ने कठिन परिस्थितियों में भी पढ़ाई को प्राथमिकता दी और यह मुकाम हासिल किया। हिन्दी में 100, संस्कृत में 96, गणित में 99, विज्ञान में 88, सामाजिक विज्ञान में 85 और अंग्रेजी में 97 अंक लाकर उसने साबित किया कि मेहनत और लगन से कुछ भी संभव है। उसकी इस सफलता से न केवल उसका परिवार, बल्कि पूरा मुहल्ला गर्व महसूस कर रहा है। नंदनी ने कहा कि वह साइंस की टीचर बनना चाहती है। यह भी पढ़ें- खूंटी में मैट्रिक टॉपर्स पर छात्राओं का दबदबा, एसरांति होरो बनी जिला टॉपर उसके पिता मनोज साहू व माता पिंकी देवी तोरपा चौक में चिकन की दुकान चलाते हैं। न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.