खूंटी के 12 केंद्रों पर झारखंड क्षेत्रीय कार्यकर्ता परीक्षा 19 को, तैयारी तेज
रांची, जुलाई 11 -- खूंटी, संवाददाता। उपायुक्त मो. जावेद हुसैन की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में 19 जुलाई को आयोजित होने वाली झारखंड क्षेत्रीय कार्यकर्ता प्रतियोगिता परीक्षा-2024 की तैयारियों को लेकर शनिवार को समीक्षा बैठक हुई। बैठक में जिले के 12 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा का निष्पक्ष, कदाचारमुक्त और शांतिपूर्ण संचालन सुनिश्चित करने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। उपायुक्त ने बताया कि परीक्षा का आयोजन तीन पालियों में होगा। उन्होंने सभी केंद्राधीक्षकों को झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) की ओर से जारी दिशा-निर्देशों एवं मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि परीक्षा की गोपनीयता, पारदर्शिता और विश्वसनीयता बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
बैठक की चर्चा बैठक में सभी प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.