रांची, जुलाई 9 -- खूंटी, संवाददाता। झारखंड की अंडर-18 बालक रग्बी टीम में खूंटी जिले के पांच खिलाड़ियों का चयन किया गया है। चयनित खिलाड़ियों में अंतरराष्ट्रीय रग्बी खिलाड़ी अजीत नाग, प्रतीक कुमार, कुंदन महतो, मोहित कुमार महतो और आशीष पाहन शामिल हैं। इनमें अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी अजीत नाग को झारखंड टीम का कप्तान बनाया गया है। झारखंड की अंडर-18 बालक रग्बी टीम 10 एवं 11 जुलाई को हैदराबाद के गच्चिबावली स्टेडियम में आयोजित जूनियर नेशनल रग्बी चैंपियनशिप में राज्य का प्रतिनिधित्व करेगी। राज्य की टीम में खूंटी के पांच खिलाड़ियों का चयन होने एवं टीम की कप्तानी खूंटी के अजीत नाग को सौंपने पर  जिले के खिलाड़ियों और खेलप्रेमियों में विशेष उत्साह है। झारखंड रग्बी फुटबॉल एसोसिएशन एवं खूंटी जिला रग्बी संघ के पदाधिकारियों ने सभी चयनित खिलाड़ियों को बधाई देते ...