रांची, मार्च 10 -- खूंटी, संवाददाता। खूंटी जिले के तीन प्रतिभाशाली खिलाड़ियों का चयन 26वीं यूथ नेशनल वॉलीबॉल चैंपियनशिप के लिए आयोजित होने वाले नेशनल कैंप में किया गया है। यह प्रतियोगिता 15 मार्च से 20 मार्च तक भुवनेश्वर के किट यूनिवर्सिटी में आयोजित की जाएगी। चयनित खिलाड़ियों में बालक वर्ग से गौतम राम और अमल लकड़ा शामिल हैं, जबकि बालिका वर्ग में अनिमा भुइंया को जगह मिली है। इन खिलाड़ियों के चयन से जिले के खेल प्रेमियों और वॉलीबॉल खिलाड़ियों में खुशी का माहौल है। खिलाड़ियों के चयन पर खूंटी जिला वालीबॉल एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं। संघ के अध्यक्ष दिलीप मिश्रा, महासचिव पीटर मुंडू सहित राजकुमार गुप्ता, विक्की गुप्ता, मनोज राम, विकास मिश्रा और अमित राम ने चयनित खिलाड़ियों को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.