खूंटी उपकारा में 154 बंदियों की स्क्रीनिंग
रांची, जून 11 -- खूंटी, संवाददाता। जिले को टीबी मुक्त बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे 100 दिवसीय टीबी अभियान के तहत गुरुवार को जिला यक्ष्मा केंद्र, खूंटी की ओर से उपकारा खूंटी में विशेष स्क्रीनिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान उच्च जोखिम श्रेणी में शामिल 154 बंदियों की टीबी जांच की गई। सभी बंदियों का हैंड हेल्ड एक्स-रे मशीन की सहायता से चेस्ट एक्स-रे कर संभावित टीबी मरीजों की पहचान का प्रयास किया गया। जिला यक्ष्मा केंद्र के अधिकारियों ने बताया कि अभियान का मुख्य उद्देश्य टीबी के संभावित मरीजों की समय रहते पहचान कर उनका शीघ्र उपचार सुनिश्चित करना है, ताकि संक्रमण के प्रसार को रोका जा सके और जिले को टीबी मुक्त बनाने के लक्ष्य को हासिल किया जा सके। इधर, जिला यक्ष्मा केंद्र द्वारा दो टीबी पॉजिटिव मरीजों के बलगम के नमूनों को उन्नत जांच के लिए आई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.