चाईबासा, मार्च 7 -- चाईबासा। मुफस्सिल थाना अंतर्गत खूंटपानी के पास बाइक से गिरने से दो लोग जख्मी हो गए, जिसमें एक महिला शामिल है। दोनों झींकपानी के बड़ा झींकपानी के रहने वाले हैं। जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को शाम के लगभग 4:15 बजे दोनों एक बाइक पर सवार होकर झींकपानी से बड़ाबांबो जा रहे थे। रास्ते में खूंटपानी के पास अचानक बाइक फिसल जाने से दोनों बाइक समेत गिर पड़े। जिससे दोनों को सिर और हाथ पैर में चोट लगी है। दोनों को घटनास्थल से उठाकर सदर अस्पताल लाया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...