चाईबासा, जून 17 -- चाईबासा, संवाददाता। जिला समन्वयक प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) द्वारा खूंटपानी प्रखंड के बड़ाचीरु पंचायत अंतर्गत ग्राम गिणडीमुंडी, कुमबरम एवं सानचीरु में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत किए जा रहे आवास निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया गया। ज्ञात हो कि प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के वित्तीय वर्ष 2024-25 अंतर्गत बड़ाचीरु पंचायत में 132 लाभुकों को आवास निर्माण के लिए प्रथम किस्त की राशि का भुगतान किया गया है। इनमें से मात्र 44 लाभुकों द्वारा विंडो सिल स्तर तक आवास निर्माण कार्य पूर्ण किया गया है, जबकि शेष 88 लाभुकों द्वारा आवास निर्माण कार्य अपेक्षित प्रगति के अनुरूप नहीं किया जा रहा है। कुछ लाभुकों को यह जानकारी भी नहीं है कि आवास निर्माण की राशि उनके किस बैंक खाते में हस्तांतरित की गई है। वहीं, कुछ...