शाहजहांपुर, मई 9 -- शाहजहांपुर। जिले में शहर की गलियों से लेकर गांवों तक खूंखार हो चुके कुत्ते हर दिन लोगों को काट रहे हैं। औसतन हर घंटे चार लोग कुत्तों के काटने का शिकार हो रहे हैं। अप्रैल महीने में 2700 लोगों को कुत्तों ने काट लिया। इनमें मासूम बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग सबसे ज्यादा प्रभावित हैं। स्कूल जाते बच्चे हों या सुबह-शाम टहलने निकलने वाले लोग, हर कोई दहशत में जी रहा है। कई इलाकों में झुंड बनाकर घूम रहे कुत्ते राहगीरों पर अचानक हमला कर रहे हैं। कुत्तों के साथ अब बिल्लियां और बंदर भी हमलावर हो गए हैं। अप्रैल में 248 लोगों को बिल्लियों ने नोचा और 206 लोग बंदरों के हमले का शिकार बने। लोगों ने प्रशासन से आवारा कुत्तों को पकड़ने, नसबंदी कराने और स्वास्थ्य केंद्रों पर पर्याप्त इंजेक्शन उपलब्ध कराने की मांग की है。

अस्पतालों में लंबी कता...