अल्मोड़ा, सितम्बर 5 -- अल्मोड़ा। मोहान रेंज में पकड़े गए बाघ की जांच के लिए वन विभाग ने सेंपल ले लिए हैं। इन सेंपलों की जांच के बाद ही पता लग सकेगा कि महिला को मौत के घाट उतारने वाला यही बाघ है या कोई और। तब तक बाघ ढेला रेस्क्यू सेंटर में ही डॉक्टरों की निगरानी में रहेगा। मोहान रेंज में पकड़े गए बाघ को वन विभाग ने रेस्क्यू सेंटर ढेला भेज दिया है। इसी बाघ के हमले से महिला की मौत का अंदेशा लगाया जा रहा है। पुष्टि के लिए अब वन विभाग जांच में जुटा हुआ है। विभाग की ओर से बाघ के बाल व लार के सेंपल भी ले लिए हैं। विभाग के मुताबिक, इन सेंपलों को अब भारतीय वन्यजीव संस्थान देहरादून भेजा जाएगा। घटना के पास से मिले सेंपलों से इनका मिलान किया जाएगा। अगर जांच में इसी बाघ के हमले से मौत होने की पुष्टि होती है तो फिर जिंदगी भर बाघ को कैद में ही रहना होगा...