खूंखार बंदरों के हमले से राहगीर घायल, लोगों ने पकड़वाने की उठाई मांग
हापुड़, जुलाई 1 -- मोहल्ला मड़ैया जाटान में बंदरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। मंगलवार सुबह सैर के लिए निकले 40 वर्षीय मलखान सिंह पर बंदरों के झुंड ने अचानक हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गए। उनकी चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और किसी तरह उन्हें बंदरों से बचाया। घटना के बाद क्षेत्रवासियों में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि जल्द ही बंदरों को नहीं पकड़ा गया तो स्कूल खुलने पर बच्चों की सुरक्षा भी खतरे में पड़ सकती है। लोगों ने संबंधित विभाग से तत्काल कार्रवाई कर बंदरों को पकड़वाने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.