मुरादाबाद, जनवरी 27 -- कुंदरकी ब्लॉक क्षेत्र के गांव फरीदपुर के मंजरा रुस्तमपुर सराय में रविवार को आठ साल की इनायत पर खुंखार कुत्तों के झुंड के हमले के बाद अब ग्रामीण हमलावर हुए कुत्तों से बचने को लाठी-डंडों के साथ पहरा दे रहे हैं। तीन दिन पूर्व कुंदरकी के गांव फरीदपुर के मंजरा रुस्तमपुर सराय की बच्ची इनायत अपनी मां के साथ खेत पर गई थी, इसी दौरान 10-12 खूंखार कुत्तों ने उस पर हमला किया। कुत्तों ने बच्ची को बुरी तरह नोंच कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे लोगों ने किसी तरह बच्ची को बचाया। घायल को पहले मुरादाबाद जिला अस्पताल फिर मेरठ ले जाया गया। जहां से हालत नाजुक होने पर इलाज के लिए दिल्ली रेफर कर दिया गया। फिलहाल दिल्ली के अस्पताल में बच्ची का इलाज चल रहा है। वहीं घटना के बाद से गांव में दहशत का माहौल है। बच्चों की चि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.