रिषिकेष, मार्च 30 -- खुद को दुरुस्त रखने के लिए सुबह-शाम कालोनियों में टहलने निकलने वाले लोगों के मन में खूंखार कुत्तों का डर हमेशा रहता है। शहरी क्षेत्र में अब खूंखार प्रजातियों के कुत्ते पाले जा रहे हैं। ये बेहद आक्रामक हैं। चेन पर बांधकर घुमाए जा रहे ये कुत्ते राह चलते लोगों पर हमले की मुद्रा में रहते हैं। इससे मॉर्निग और इवनिंग वॉक करने वाले परेशान हैं। नगर में शौक और सुरक्षा के नाम पर ऐसे कुत्ते पालने का चलन बढ़ा है। इन कुत्तों से अड़ोसियों-पड़ोसियों को खतरा रहता है। आक्रामक प्रजाति के ये कुत्ते कई बार अपने मालिक पर ही हमला कर देते हैं। कई बार निकट से आ-जा रहे लोगों पर हमलावर हो जाते हैं। कई बार लोग ऐसे कुत्तों को घर के गेट पर चेन से बांध लेते हैं। इसके बाद यह आने-जाने वालों पर भौंकते हैं। वहां से गुजरने वाले लोग किसी तरह बचकर निकलते...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.