बरेली, नवम्बर 29 -- नवाबगंज। आवारा कुत्ते ने क्योलड़िया क्षेत्र के गांव पुरैनिया ने दहशत फैला रखी है। कहीं सप्ताह पहले गांव में आया यह कुत्ता चार लोगों को काटकर घायल कर चुका है। दहशत में महिलाओं और बच्चों ने घर से बाहर निकलना बंद कर दिया है। सोमवार को प्रधान की अगुवाई में तमाम ग्रामीण एसडीएम न्यायिक से मिले और उन्हें ज्ञापन देकर कुत्ते को पकड़वाने की मांग की। क्योलड़िया थाना क्षेत्र के गांव पुरैनिया में पिछले कुछ दिनों से एक खूंखार कुत्ता कहीं से आ गया है। ग्रामीणों दावा किया कि कुत्ता पिटबुल प्रजाति का है। एक सप्ताह से इस कुत्ते ने गांव में आतंक मचा रखा है। कुत्ता गांव के महेंद्र, अंकित, सोमपाल और मुनेंद्र कुमार को काट चुका है। साथ ही यह मवेशियों पर भी हमला कर रहा है। कुत्ते के खौफ में महिलाओं और बच्चों ने घर से निकलना बंद कर दिया है। सोम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.