फर्रुखाबाद कन्नौज, मार्च 26 -- कायमगंज,संवाददाता। कंपिल क्षेत्र के जसरथपुर गांव में इन दिनों एक आवारा कुत्ते का आतंक व्याप्त है। स्थिति इतनी गंभीर हो गई है कि प्राथमिक विद्यालय के बच्चे स्कूल जाने से भी डरने लगे हैं। इसको लेकर विद्यालय के प्रधानाध्यापक ने क्षेत्राधिकारी को पत्र लिखकर आवारा कुत्ते से निजात दिलाए जाने की मांग की है।कंपिल के प्राथमिक विद्यालय जसरथपुर के प्रधानाध्यापक शिवम दुबे ने बताया कि स्कूल के आसपास घूमने वाला एक आवारा कुत्ता अब तक विद्यालय के एक दर्जन से अधिक बच्चों और दर्जनों ग्रामीणों को काटकर घायल कर चुका है जिससे बच्चों के मन में डर बैठ गया है। डर की वजह से स्कूल में छात्र संख्या पर भी असर पड़ रहा है। बच्चे स्कूली नहीं आ रहे हैं। प्रधानाध्यापक ने प्रशासन से आवारा कुत्ते के आतंक से जल्द से जल्द निजात दिलाये जाने की मा...