फर्रुखाबाद कन्नौज, जून 10 -- कमालगंज। चौंसपुर गांव में एक खूंखार कुत्ते के आतंक से हर कोई दहशत में है। बुधवार को खूंखार कुत्ते ने हमला कर आधा दर्जन लोगों को घायल कर दिया। इससे गांव में अफरा तफरी का माहौल छा गया। घायल लोगों को सीएचसी में इलाज के लिए भेजा गया। घायलों में कई बच्चे भी शामिल हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि क्षेत्र में कई खूंखार कुत्ते विचरण करते हैं जो कि आए दिन लोगों पर हमला कर रहे हैं। सरकारी अस्पतालों में भी तमाम मरीज कुत्ते और बंदर काटने के पहुंच रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...