प्रयागराज, मार्च 11 -- औद्यानिक प्रयोग एवं प्रशिक्षण केंद्र, खुसरोबाग में एकीकृत बागवानी विकास मिशन के तहत औद्यानिक फसलों के उत्पादन प्रबंधन, संरक्षित खेती और मशरूम उत्पादन तकनीक पर बुधवार से तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। मुख्य उद्यान विशेषज्ञ डॉ. वीरेंद्र सिंह ने उद्घाटन किया। उन्होंने कम जोत में आम, अमरूद सहित फलदार पौधों की सघन बागवानी, कनोपी प्रबंधन और फसल सुरक्षा की जानकारी दी। साथ ही बताया कि बढ़ती मांग के बीच मशरूम उत्पादन स्वरोजगार का अच्छा माध्यम बन सकता है। तकनीकी सत्र में डॉ एसआर बघेल ने मिल्की मशरूम की प्रजातियों और बाजार संभावनाओं के बारे में बताया। कुमारी ईशा ने मशरूम से बनने वाले मूल्य संवर्धित उत्पादों के बारे में बताया। प्रशिक्षण में प्रतिभागियों को प्रायोगिक जानकारी भी दी गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.