पटना, फरवरी 24 -- खुसरूपुर पुलिस ने रविवार को 25 हजार के इनामी कुख्यात रवींद्र गोप (48) और सौरभ कुमार को गिरफ्तार किया। दनियावां के होरिलबीघा निवासी रविन्द्र गोप के खिलाफ पटना और नालदा के विभिन्न थानों में लगभग एक दर्जन मामले दर्ज हैं। थानाध्यक्ष संजीव कुमार सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना पर एनएच-31 स्थित एक होटल के पास से रवींद्र गोप को दबोचा गया। रवींद्र गोप तीन दिसंबर 2018 को पटना स्थित गोलघर से चाऊमीन लादकर भागलपुर जा रहे पिकअप वैन लूटने के आरोप में नामजद था। इस मामले में शाहजहांपुर थाने के काजीबिगहा निवासी टुन्नी यादव ने केस दर्ज कराया था। इसके घटना के बाद से वह फरार चल रहा था। रवींद्र के खिलाफ फतुहा में चार, खुसरूपुर, चण्डी, दनियावां, आगमकुआं और अन्य थानों में हत्या, डकैती, अपहरण, लूट आर्म्स एक्ट समेत एक दर्जन मामले दर्ज हैं। थानाध्यक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.