पटना, जून 23 -- खुसरूपुर थाना क्षेत्र की बैकठपुर पंचायत के गोबिंदपुर में सांप के डंसने से छह वर्षीय सौरभ कुमार की मौत हो गई। वह गोबिंदपुर निवासी श्रवण पासवान का पुत्र था। घर में खेलते के दौरान जहरीले सांप ने डंस लिया। स्वजनों ने बच्चे को अस्पताल ले गए पर उसे बचाया नहीं जा सका। इस घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया, जबकि गांव में शोक का माहौल व्याप्त है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...