खुसरूपुर में ट्रेन से कटकर युवक की मौत
पटना, जुलाई 1 -- पटना-मोकामा रेलखंड पर करौटा स्टेशन के पास सोमवार देर रात ट्रेन से कटकर एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान खुसरूपुर के नीमतल निवासी जयनाथ दुबे उर्फ मगही बाबा के 35 वर्षीय पुत्र गणेश कुमार के रूप में हुई है। वह बख्तियारपुर में कपड़े की दुकान चलाता था। दुकान बंद कर रोज की तरह वह ट्रेन से घर लौट रहा था। इसी दौरान वह हादसे का शिकार हो गया। जीआरपी प्रभारी राजीव कांत शर्मा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। यह भी पढ़ें- खुसरूपुर में ट्रेन से कटकर युवक की मौत
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.