खुसरूपुर में खड़े ट्रक से टकराई बाइक, युवक की मौत
पटना, जुलाई 15 -- पटना-बख्तियारपुर फोरलेन पर खड़े ट्रक से बाइक सवार दो युवक टकरा गये, जिसमें 20 वर्षीय उज्जवल कुमार की मौत हो गई। घटना खुसरूपुर थाने के जगमालबीघा स्थित पंगत होटल के पास की है। हादसे में जगमालबीघा निवासी विजय सिंह के 20 वर्षीय पुत्र सौरभ कुमार गंभीर रूप से घायल है। उसे पटना के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जगमालबीघा निवासी निकेश कुमार के पुत्र उज्जवल और निकेश बाइक पर सवार होकर फतुहा जा रहे थे। इसी दौरान उसकी बाइक खड़े ट्रक में घुस गई। दोनों युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए। ग्रामीणों ने दोनों अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उज्जवल की मौत हो गई। यह भी पढ़ें- खडे़ ट्रक में पीछे से घुसे बाइक सवार दो युवकों की मौत यह भी पढ़ें- Kishanganj News: ट्रैक्टर व बाइक की टक्कर, दो युवक घायल यह भी पढ़ें- खड़े ट्रक में पीछे से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.