पटना, मई 20 -- पटना-बख्तियारपुर रेलखंड पर ट्रेन की चपेट में आने से एक बुजुर्ग की मौत हो गई। घटना खुसरूपुर थाने के छोटी नवादा गांव के समीप की है। मृतक की पहचान खुसरूपुर के सूकरबेगचक निवासी स्व मुकुटधारी सिंह के पुत्र शिवचंद्र सिंह(62) के रूप में हुई है। स्थानीय लोगो के अनुसार, बुजुर्ग रेल पटरी पार कर रहे थे। तभी अचानक से तेज रफ्तार अज्ञात ट्रेन आ गई, जिससे वह उसकी चपेट में आ गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। खुसरूपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। यह भी पढ़ें- ट्रेन की चपेट में आने से एक अधेड़ की मौत, मातम यह भी पढ़ें- सोनुवा में ट्रेन से कटकर व्यक्ति की मौत

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...